May 15, 2022 | 753


लखनऊ में अंडर ट्रेनी महिला कांस्टेबल सरिता निषाद ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या की


लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में अंडर ट्रेनी महिला कांस्टेबल सरिता निषाद (sarita nisad) ने फंदे पर झूलकर रविवार 15 मई 2022 को आत्महत्या कर ली। सरिता निषाद मूल रुप से आगरा जिले के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के श्रीकृष्णपुरा भरापुर की रहने वाली थी। उसके पिता सुरेश चन्द्र निषाद प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। 

सरिता वर्ष 2021 बैच की महिला कांस्टेबल थी। उसकी पहली पोस्टिंग लखनऊ के पीजीआई थाने पर थी। वह ओमनगर में किराये के मकान में रहती थी। मिली जानकारी के मुताबिक वह चार दिन पहले अवकाश लेकर घर गयी थी। 

रविवार को ही वह घर से लौटी थी। सोमवार को वह ड्यूटी ज्वाइन करती। रविवार की दोपहर बाद उसका शव कमरे में फंदे पर लटकता हुआ पाया गया। 

बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने से पहले कांस्टेबल सरिता निषाद किसी से वीडियो काल पर बात कर रही थी। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। 

घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और कमरे की छानबीन की। कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं पाया गया है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गयी है। 

इसे भी पढ़ें : डायट के प्रवक्ता सुरेन्द्र सिंह की बेवफाई से तंग आकर दरोगा रश्मि यादव ने की थी आत्महत्या


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch