May 16, 2022 | 282


17 मई: सुनील गावस्कर ने लिया था टेस्ट क्रिकेट से संन्यास

इतिहास में कई अनोखी घटनाओं के लिए जाना जाता है 17 मई का दिन


नई दिल्ली। 17 मई का दिन इतिहास में कई अनोखी घटनाओं के लिए जाना जाता है। 17 मई का दिन भारतीय खेलों के इतिहास में भी सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। 17 मई 2010 को कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाजों ने सभी छह गोल्ड मेडल जीते थे। 

बीजिंग ओलंपिक कांस्य विजेता विजेंदर सिंह के अलावा, दिनेश कुमार, परमजीत समोता, अमनदीप, सुरंजॉय और जय भगवान ने अपने-अपने वर्ग के फाइनल जीते थे। प्रतियोगिता में विजेंदर कुमार को सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज का पुरस्कार मिला।

क्रिकेट के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने 17 मई 1987 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

17 मई की तारीख की महत्वपूर्ण घटनाएं

  • 1498: वास्को डी गामा ने कालीकट के पास पहली बार लंगर डाला।
  • 1540: शेरशाह ने हुमायंू को हरदोई में हराया। इसे इतिहास में कन्नौज की लड़ाई के नाम से जाना जाता है।
  • 1749: चेचक के टीके का आविष्कार करने वाले एडवर्ड जेनर का जन्म हुआ।
  • 1769: ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर विभिन्न प्रतिबंध लगाए।
  • 1857: बहादुर शाह जफर द्वितीय को स्वतंत्र मुगल सम्राट घोषित किया गया।
  • 1949: भारत ने राष्ट्रमंडल राष्ट्रों में बने रहने का फैसला किया।
  • 1974: आयरिश शहर डबलिन में तीन कार बम विस्फोटों में 23 लोग मारे गए और 100 से अधिक घायल हुए।
  • 1987 : सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया।
  • 2000: रूसी संसद के ऊपरी सदन संघवादियों ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि को मंजूरी दी।
  • 2000: दो ब्रिटिश रॉयल मरीन कमांडो बिना किसी सहायता के उत्तरी ध्रुव पर पहुंचे। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे पहले ब्रिटिश नागरिक बने।
  • 2002: पाकिस्तान में मारे गए अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का शव कब्रिस्तान से बरामद किया गया।
  • 2007: भारत-पाकिस्तान समग्र वार्ता का चौथा दौर रावलपिंडी में शुरू हुआ।
  • 2008: तालिबान आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को रिहा किया।
  • 2010: भारतीय मुक्केबाजों ने राष्ट्रमंडल मुक्केबाजी चैंपियनशिप में सभी छह स्वर्ण पदक जीते। 
  • 2010: भारत ने 2,000 किलोमीटर की दूरी तक मार करने में सक्षम अग्नि-2 मिसाइल का परीक्षण किया। 
  • 2020: देश में कोविड-19 के संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 2,872 पहुंच गई। कुल मौत का आंकड़ा 90,927 को पार कर गया।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch