May 16, 2022 | 429


लखनऊ में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने वाली शिक्षिका की डॉक्टर ने नशीला पदार्थ पिलाकर लूट ली आबरू

अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आये दिन करता था दुष्कर्म, शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा


लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में एक डॉक्टर ने अपने ही बच्चों की नाबालिग टीचर से रेप किया। अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर महीनों तक शोषण किया। 

गर्भवती होने पर जान से मारने की धमकी दी। डॉक्टर के प्रताडऩा से परेशान शिक्षिका ने तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

इंदिरानगर की रहने वाली एक किशोरी डॉ शेखर सिंह के घर उसी इलाके के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाती थी। किशोरी के मुताबिक एक दिन डॉक्टर के बच्चे घर पर नहीं थे। जब वह ट्यूशन पढ़ाने आई तो डॉक्टर ने उसे बैठाया और कहा कि बच्चे बाजार गए हैं, थोड़ी देर में आ जाएंगे।

शिक्षिका ने बताया कि डॉक्टर ने मोबाइल में उसकी अश्लील फोटो दिखाई और वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे पहले डॉक्टर ने चाय में नशीली गोलियां भी दी थीं। क्योंकि वह कुछ समय से बेहोश थी। इस दौरान डॉक्टर ने अश्लील वीडियो भी बना लिया। फिर वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण करता रहा। लड़की ने बताया कि जब वह गर्भवती हुई तो डॉक्टर ने उसे धमकाया और दवा देकर गर्भपात करा दिया।

घरवालों के न होने पर डॉक्टर उसे रोज घर बुलाता था और कमरे में बंद करके उसका शोषण करता था। डॉक्टर के प्रताडऩा से तंग आकर शिक्षिका ने परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद रविवार 15 मई 2022 को गाजीपुर थाने में शिकायत देकर डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। एसीपी सुनील शर्मा ने बताया कि आरोपी डॉक्टर शेखर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

एडिट करके बनाई थी अश्लील फोटो

पीडि़ता का आरोप है कि डॉ शेखर सिंह ने उसे पहली अश्लील फोटो दिखाई थी उसेे सॉफ्टवेयर से एडिट करके पोर्न बनाया था। उसे दिखाकर धमकाया फिर रेप के दौरान गुपचुप तरीके से वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह शोषण करता रहा।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch