न्यूज़ रात तक Tiger 3 Box Office Collection : सलमान खान ने दिवाली के खास मौके पर बड़ा धमाका कर दिया है. त्योहार के दिन 12 नवंबर को इस साल की मच-अवेटेड फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3 Box Office) सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे देखने के लिए थिएटर्स में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. टाइगर 3 का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. सलमान की स्पाई थ्रिलर एक्शन पैक्ड फिल्म ने त्योहार के जश्न और रौनक को डबल कर दिया है.
टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘टाइगर 3’ सलमान खान के फैंस के लिए इस साल का बेस्ट दिवाली गिफ्ट साबित हुई है. टाइगर-3 की दहाड़ ने बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ा धमाका कर दिया है. जी हां, फिल्म के पहले दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, टाइगर 3 ने पहले दिन भारत में करीब 44.50 करोड़ की कमाई करके शानदार बिजनेस किया है. शाहरुख खान की जवान और पठान के मुकाबले सलमान की टाइगर 3 की ओपनिंग थोड़ी कम है, लेकिन फिर भी कटरीना और सलमान के फिल्मी करियर में टाइगर 3 एक बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है. हालांकि, टाइगर 3 की टीम की तरफ से अभी ऑफिशियल कलेक्शन आना बाकी है.