December 07, 2023 | 304


छत्तीसगढ़ में कौन बनेगा मुख्यमंत्री और कैसा होगा मंत्रीमंडल


न्यूज़ रात तक रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की नई सरकार में मुख्यमंत्री कौन बनेगा इस सवाल पर सस्पेंस अभी तक बरकरार है। दिल्ली में राष्ट्रीय नेताओं के बीच मंथन का दौर चल रहा है, तो वहीं राजधानी रायपुर में कयासों का दौर जारी है। सियासी हलकों में चर्चा है कि इस बार छत्तीसगढ़ में किसी नए चेहरे को मुख्यमंत्री की कमान सौंपी जाएगी। इधर, भाजपा ने जिन सांसदों को चुनावी मैदान में उतारा था उनमें से जितने वाले सांसदों ने सांसदी से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, गोमती साय, रेणुका सिंह समेत कई नाम मुख्यमंत्री के रूप में सामने आए हैं। जहां वर्षों से आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग की जाती रही है वहीं महिला मुख्यमंत्री भी एक तुरुप का पत्ता साबित हो सकता है , मुख्यमंत्री के मंथन के दौरान भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के जहन में लोकसभा चुनाव 2024 भी होगा, लेकिन अक्सर चौंकाने वाले फैसले लेने वाली ये नई भाजपा इन चेहरों के अलावा किसी दूसरे चेहरे पर मुहर लगा दे तो हैरानी की बात नहीं


दूसरी तरफ मंत्रीमंडल की बात की जाए तो भाजपा के 8 पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, केदार कश्यप, लता उसेंडी, पुन्नू लाल मोहिले और विक्रम उसेंडी अच्छी लीड से जीतकर आए हैं । इसी तरह तीन सांसद अरुण साव, रेणुका सिंह और गोमती साय भी विधायक चुने गए हैं यदि ये मुख्यमंत्री नहीं बनते हैं तो भी मंत्री बनना तय है। इसी क्रम में एक पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक जीते हैं । कैबिनेट में मंत्री के लिए इन सभी की दावेदारी है । इसके अलावा ओपी चौधरी, विजय शर्मा जैसे नए चेहरे भी जीते हैं । इसमें से 12 मंत्री का चयन करना भारतीय जनता पार्टी के लिए एक बड़ी चुनौती है। ऐसी चर्चा है कि मंत्री मंडल के चयन में जातिवाद, क्षेत्रीयता और अनुभव का ध्यान रखा जाएगा । ऐसे में कई पूर्व मंत्री भी मंत्री मंडल की दौर से बाहर हो सकते।


Advertisement

Tranding News

Get In Touch