December 16, 2023 | 198


नागपुर : कार और ट्रक के बीच भयानक टक्कर में 6 की मौत, जा रहे थे शादी में


न्यूज़ रात तक रायपुर। महाराष्ट्र के नागपुर शहर के बाहरी इलाके में शुक्रवार देर रात एक कार और ट्रक के बीच भयानक टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रुप से घायल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना काटोल-कलमेश्वर रोड पर सोनखंब गांव के पास देर रात सवा 12 बजे से दो बजे के बीच हुई। उन्होंने कहा, ‘‘कार सवार सातों लोग शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी उनका वाहन सोयाबीन ले रहे ट्रक से टकरा गया।”

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दो लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। तीन अन्य को इलाज के लिए नागपुर भेजा गया जिसमें से दो लोगों की जान चली गई। वहीं, एक व्यक्ति की हालत गंभीर है।” उन्होंने कहा कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch