December 31, 2023 | 126


Constable Dead Body : बंद घर में मिली हवलदार की लाश, जांच में जुटी पुलिस


न्यूज़ रात तक रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर इलाके में स्थित शासकीय पुलिस आवास में एक हवलदार (Constable Dead Body) की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश तीन-चार दिन पुरानी थी। गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

पुलिस के मुताबिक अमलीडीह पुलिस आवास में हवलदार विशाल शर्मा (48) रहते थे। शनिवार को उनके कमरे से दुर्गंध आने लगी। इससे आसपास के लोग परेशान हो गए। विशाल के घर का दरवाजा भीतर से बंद था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची राजेंद्र नगर पुलिस ने दरवाजा खुलवाया। भीतर हवलदार का शव फर्श पर पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विशाल पुलिस लाइन में पदस्थ थे। वे अकेले रह रहे थे। राजेंद्र नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch