January 21, 2024 | 137


प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार


न्यूज़ रात तक रायपुर। प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं सिरप के साथ आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 400 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाईट्रोसन-10 तथा 111 वन आर-एक्स प्रतिबंधित नशीली सिरप जब्त किया है। साथ ही चार पहिया वाहन भी जब्त किया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 2,50,000/- रूपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है।  

मिली जानकारी के अनुसार एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना मिली कि इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेस 02 गेट पास चारपहिया वाहन सवार एक व्यक्ति अपने पास वाहन में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट और सिरप रखकर बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर जाकर आरोपी सज्जाद हुसैन को गिरफ्तार किया। टीम के सदस्यों को चारपहिया वाहन की तलाशी ली, जिस पर 400 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाईट्रोसन-10, 111 नग वन आर-एक्स प्रतिबंधित नशीली सिरप जब्त कर किया गया। आरोपी के विरुद्ध नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch