February 15, 2024 | 143


आज का राशिफल : वृषभ और कन्या समेत इन 5 राशि वालों को आज रहना होगा सावधान


राशिफल के माध्यम से आप आने वाले भविष्य में घटने वाली घटनाओं का अनुमान लगा सकते हैं. पं. सत्यम विष्णु अवस्थी के अनुसार आज चंद्रमा ग्रह मीन राशि में विराजमान रहेंगे. वहीं, गुरु ग्रह मेष राशि में रहेंगे. केतु ग्रह कन्या राशि में, शु्क्र, बुध व मंगल ग्रह मकर राशि में, शनि व सूर्य कुंभ राशि में, राहु मीन राशि में विराजमान रहेंगे. बुध और शनि इस समय अस्त हैं. ग्रहों और नक्षत्रों की चाल को ज्योतिष में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. इससे राशिफल का आंकलन किया जा सकता है. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज के दिन आपके सितारे क्या कह रहे हैं.

मेष राशि-अपने आप पर विश्वास रखें, दूसरों के भरोसे न रहें. आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है. सजग रहें, सतर्क रहें. स्वास्थ्य ठीक होगा. व्यय बढ़ सकते हैं.

वृषभ राशि-अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं. यश कीर्ति में वृद्धि होगी. कारोबार में लाभ बढ़ेगा. संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है. अपने व्यवहार में नम्रता लाने की कोशिश करें. वाहन सुख मिलेगा.

मिथुन राशि-दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी. नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है. माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा. करियर में निराश न हों, समय बदलेगा. नए आवास के योग बन रहे हैं.

कर्क राशि -आपके काम करने के तरीकों में सुधार की जरूरत है. आज धनागमन सहज और लाभ पहुंचाने वाला होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा. कारोबार में विवाद शांत होंगे. समय बदलेगा, वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं.

सिंह राशि- कार्यस्थल पर स्थिति आपके पक्ष में बनेगी. परिवार में बुजुर्गों को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है. नौकरी में विवाद शांत होंगे. लाभ के अवसर मिलेंगे, घर पर शांति बनाए रखें.

कन्या राशि-अपने पराये में फर्क समझें. दिनचर्या नियंत्रित रखें, बोलने से पहले विचार करें. किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी. दूसरों के निजी मामलों में बोलना बंद कर दें.

तुला राशि-कम बोलें पर अच्छा बोलें. शत्रु भी प्रशंसा करेंगे. बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें. वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी. मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. न्यायपक्ष उत्तम रहेगा.

वृश्चिक राशि-सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है. लाभ के अवसर मिलेंगे. कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा. विवादों में मौन ही लाभदायक होगा. अपने से बड़ों का आदर करें.

धनु राशि-नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. फिजूल खर्च बढ़ेंगे. धोखा होने की आशंका है. पुराने रोग उभरने की संभावना है. संभल कर रहें.

मकर राशि-दिन चिंताजनक व्यतीत हो रहे हैं. मानसिक पीड़ा हावी रहेगी. इष्टबल पर मजबूत विश्वास रखें. आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं. संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा.

कुंभ राशि-दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी. पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं, जो शुभ रहेगा. शत्रु परास्त होंगे. यात्रा के योग हैं. श्वास से संबंधित रोगों से ग्रसित हो सकते हैं.

मीन राशि-समय के साथ अपने आचार-विचार में बदलाव करना पड़ेगा. सुख शांति चाहते हैं तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा. मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं है. लाभ के अवसर बढ़ेंगे.

आज का उपाय

सात तरह के अनाज मिलाकर अपने ऊपर से सात बार उतार लें व इसे थोड़ा-थोड़ा कर सुबह-सुबह पक्षियों को खिलाना शुरू कर दें. इससे आपकी नौकरी में आ रही रुकावटें निश्चित रूप से कम होगी


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch