June 02, 2022 | 424


कानपुर में कांस्टेबल देश दीपक कुमार की गला रेत की कर दी गई हत्या

कानपुर के बिल्हौर थाने में पदस्थ था कांस्टेबल देश दीपक कुमार


  • 30 वर्षीय कांस्टेबल देश दीपक कुमार की माह भर पहले ही हुई थी शादी

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में बुधवार 1 जून 2022 की रात कांस्टेबल देश दीपक कुमार की गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गयी। इस घटना को उसके कमरे पर ही अंजाम दिया गया। 

30 वर्षीय कांस्टेबल देश दीपक कुमार कानपुर के बिल्हौर थाने में तैनात था। गुरुवार की सुबह जब थाने का एक सिपाही किसी काम से कमरे में पहुंचा तो स्थिति देख दंग रह गया। सिपाही का खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़ा मिला। हत्या की सूचना मिलते ही बिल्हौर थाना प्रभारी, एसपी आउटर व सीओ बिल्हौर भी जांच के लिए मौके पर पहुंचे। 

बता दें कि फिरोजाबाद के दयापुर गांव निवासी आरक्षक देश दीपक कुमार बिल्हौर थाने में पदस्थ था। वह थाने से कुछ ही कदम की दूरी पर किराए के कमरे में रहता था। गुरुवार की सुबह जब फोन नहीं उठा तो साथी कांस्टेबल कमरे में पहुंचा तो देश दीपक का खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़ा मिला।

किसी ने धारदार हथियार से उसकी गर्दन काटकर उसकी हत्या कर दी थी। बिल्हौर थाना प्रभारी ने दीपक के परिवार वालों और उच्चाधिकारियों को हत्या की जानकारी दी। एसपी आउटर ने बताया कि हत्या की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या में किसी करीबी के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

कांस्टेबल की 22 अप्रैल 2022 को शादी हुई थी। कुछ दिन पहले वह अपनी शादी की छुट्टी पूरी कर ड्यूटी पर लौटा था। पुलिस हत्या के पीछे के प्रेम प्रसंग के मामले की भी जांच कर रही है। 


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch