March 11, 2024 | 149


आज का राशिफल 11 मार्च : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सोमवार का दिन


आज सोमवार का दिन है। इस दिन भगवान शंकर की पूजा होती है। ऐसा माना जाता है कि जो साधक इस दिन उनकी सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ज्योतिषियों की मानें तो आज का दिन राशि चक्र की सभी राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। कई राशि के जातकों को आज सच्चा प्यार मिलेगा।

वहीं, कई राशि के जातकों का आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आइए, ”पंडित हर्षित शर्मा जी ” से आज का राशिफल विस्तार से जानते हैं –

मेष दैनिक राशिफल-आज आप स्वास्थ्य के चलते कुछ परेशान रह सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। इसके साथ ही आज किसी पुराने कार्य के पूर्ण होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। परिवार में आपका में सम्मान की वृद्धि होगी।

वृषभ दैनिक राशिफल-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत आज आप कर सकते हैं। साथ ही परिवार में माहौल शानदार रहेगा। व्यापार में नए रास्ते प्राप्त होंगे। इसके अलावा आज आपका मन सकारात्मक सोच से भरा रहेगा। नया वाहन या मकान खरीदने का विचार आज आप बना सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल-आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आपके सोच हुए कार्य पूर्ण होंगे। साथ ही किसी बड़े प्रोजेक्ट में भागीदारी होगी। इसके अलावा किसी परिवार के लिए आज आप महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जो आगामी समय में आपके लिए अच्छा होगा।

कर्क दैनिक राशिफल-आज आपका मन थोड़ा उदास रह सकता है। किसी काम के पूरा न होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। साथ ही स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं। पत्नी व बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई की चिंता मन में बनी रहेगी। आज कोई बड़ा निर्णय न लें नहीं, तो हानि उठानी पड़ सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल-आज आप नया काम करने का मन में प्लान बना सकते हैं, हालांकि आर्थिक तौर से आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। व्यापार में पार्टनर धोखा दे सकते हैं। साथ ही परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर मन अशांत रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मिलना होगा, जिससे आपको आंतरिक खुशी प्राप्त होगी। आज व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। साथ ही आज आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा पत्नी के लिए खरीदारी व बच्चों के लिए कोई बड़ा निवेश करने का मन में विचार बन सकता हैं।

तुला दैनिक राशिफल-आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। किसी पर्सनल कार्य को लेकर आज आप बहुत उत्सुक दिखाई देंगे। आर्थिक तौर से आज कोई बड़ा लाभ आपको मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। साथ ही पत्नी और बच्चों के साथ आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल-आज आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं होगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पत्नी और बच्चों से चल रहे मतभेद दूर होंगे। साथ ही आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बाहर की यात्रा आदि से बचें।

धनु दैनिक राशिफल-आज आपके मन में कई प्रकार की शंकाएं उत्पन्न हो सकती हैं। स्वास्थ्य कारणों के चलते आज आप कुछ परेशान रहेंगे। साथ ही पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। किसी गरीबी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार मन में बना सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल-आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में उन्नति केअवसर मिलेंगे। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। साथ ही आज नई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का मन में विचार बन सकता हैं। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल-आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक तौर से भी आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में किसी विशेष का सहयोग प्राप्त होगा। नई प्रॉपर्टी व नए कार्य की शुरुआत आज आप कर सकते हैं। साथ ही बच्चों की पढ़ाई की चिंता मन में बनी रहेगी।

मीन दैनिक राशिफल-आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परंतु स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं। शारीरिक थकावट व कमजोरी महसूस होगी। आज कोई बड़ा निवेश न करें। साथ ही प्रॉपर्टी आदि के लेनदेन में सावधानी रखें। बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता मन में बनी रहेगी।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch