March 29, 2024 | 127


आज का राशिफल 29 मार्च : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन


मेष दैनिक राशिफल-आज आप नया काम शुरू करें, तो अपने परिवार के लोगों से सलाह लेकर करें। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता बरतें, नहीं तो दुर्घटना का योग बन रहा है। आप परिवारिक मतभेद से दूर रहें, पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल-आज आप किसी काम के सिलसिले में, किसी बड़े अधिकारी से मिल सकते हैं। आपका कोई नया काम जिसे आप बहुत दिनो से करना चाह रहे हैं, उस काम की शुरुआत होगी। व्यापार आदि में नए पार्टनर बनेंगे, स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

मिथुन दैनिक राशिफल-आज आपका दिन धार्मिक कार्य में निकलेगा, आपका का मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आज आप अपने व्यापार में कोई अच्छे साथी के संपर्क में आएंगे, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में नई दिशा प्राप्त होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल-आज आपका दिन शानदार रहेगा, आपका रुका हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। आप किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं, आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा, जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे।

सिंह दैनिक राशिफल-आज का दिन आपको संभलकर चलने का है। किसी बड़ी यात्रा आदि पर न जाएं, वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवसाय-व्यापार में आप आज कोई नया काम शुरू न करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल-आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, अपने खानपान पर संयम रखें। आपका मन अशांत रहेगा, व्यवसाय में पार्टनर से नुकसान उठा सकते हैं। कोई नया काम आप शुरू न करें, परिवार में वाद-विवाद से बचें।

तुला दैनिक राशिफल-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा, परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में नई साझेदारी से कोई बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल-आपका आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। कोई नया काम आज शुरू न करें, व्यवसाय-व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। आपका मन अशांत रहेगा, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल-आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी अपने पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई शादी संबंध निश्चित हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।

मकर दैनिक राशिफल-आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, आज आप अपने प्रिय से मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आप नई साझेदारी शुरू कर सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जीवनसाथी से मतभेद खत्म होंगे। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल-आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, वाद-विवाद से आप दूर रहें। परिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। आप किसी कार्य के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं, परंतु कार्य पूर्ण होने में संदेह है। जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे।

मीन दैनिक राशिफल-आज आपका मन अशांत रहेगा। आज आप व्यापार आदि में बड़ा डिसीजन न लें। परिवारिक कलह के कारण मन दुखी रहेगा। किसी कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें, वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch