June 23, 2022 | 627


छत्तीसगढ़ ARMED FORCE के जवान संजय यादव की उसके गृहनगर कुण्डा में कर दी गई हत्या

ढाबे पर खाना खाने के दौरान हुए विवाद में दोस्तों ने पीट-पीटकर मार डाला


कुण्डा (प्रतापगढ़)।  उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में छत्तीसगढ़ आम्र्ड फोर्स के जवान संजय यादव की उसके गृहनगर में पीट पीट कर हत्या कर दी गई। यह घटना 22 जून 2022 की रात एक ढाबे पर हुई। 

  • इन दिनों छुट्टी पर गांव आया था संजय यादव
  • 22 जून 2022 की रात कुण्डा क्षेत्र में हुई घटना
  • पुलिस ने पूछताछ के लिए 3 युुवकों को हिरासत में लिया

कुंडा क्षेत्र में स्थित इस ढाबे पर छत्तीसगढ़ आम्र्ड फोर्स के जवान संजय यादव और उसके साथी देर रात खाना खाने गए थे। यहां खाने के दौरान संजय यादव और उसके दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। 

इसके बाद दोस्तों ने उसकी वहीं पर लाठी डंडे से पीट कर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ आम्र्ड फोर्स का जवान संजय यादव प्रतापगढ़ जिले के कुंडा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत महेशगंज थाना क्षेत्र के गौरी का पुरवा गांव का रहने वाला था। संजय यादव के पिता राम लाल यादव हैं। 

बताया जाता है कि 22 जून 2022 की रात संजय यादव अपने दोस्तों के साथ कुंडा क्षेत्र में ही अतहर पेट्रोल पंप के निकट स्थित बाबादीन ढाबे पर खाना खाने गया था। इस दौरान दोस्तों और संजय यादव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और दोस्तों ने वही पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। 

घटना की जानकारी होने पर कुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में संजय यादव की 3 दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है। 



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch