मेष राशि,सुख साधन मिलने की भी खुशी होगी-मेष राशि के जातको के लिए आज का दिन सुखद और अनुकूल रहेगा। चंद्रमा कन्या राशि से जाते हुए आपके लिए अनुकूल स्थिति बनाएंगे। आपको योजना सफल होगी। आप कोई साहसिक निर्णय लेकर लाभ प्राप्त कर पाएंगो। नौकरी करने वाले जातकों का दिन आज सहकर्मियों के साथ मनोरंजक और अनुकूल बीतेगा। आपको आज आज कोई सुख साधन मिलने की भी खुशी होगी। अपने लिए आज आप खरीदारी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। फैमिली के साथ आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले पाएंग। छोटी दूरी की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। मामा मौसी और ससुराल के संबंधियों से लाभ मिलेगा। सेहत के मामले में दिन अच्छा है। जो लोग पहले से बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में भी आज सुधार दिखेगा। आप मनपसंद भोजन का आनंद ले पाएंगे।
आज भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है,आपको आज किसी जरूरतमंद को अन्न का दान करना चाहिए।
वृषभ राशि,कोई सरप्राइज मिलने का योग बना है-आज का दिन वृषभ राशि के लोगो को मन मांगी मुराद पूरी करने वाला रहेगा। आपकी कोई बड़ी चाहत पूरी होगी। दिन खर्चीला रह सकता है लेकिन आपको आज सुख साधन मिलने की खुशी होगी। जो लोग पार्लर या फैशन वस्त्र के कारोबार से जुड़े हुए हैं उनकी कमाई वृद्धि होगी। आपको किसी करीबी संबंधी से मिलने का मौका मिल सकता है। जिन का दूसरा भाग आपको कुछ सरप्राइज कर सकता है। वैवाहिक जीवन में नौकरों के साथ प्रेम बढेगा। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। आपको आज तैलीय और पित्त वर्धक भोजन से परहेज करना होगा। हृदय रोगी जातक अपना ध्यान रखें।
आज भाग्य 87 प्रतिशत तक साथ दे रहा है,आज आपको गायत्री मंत्र का जप करना चाहेए।
मिथुन राशि, खर्च बढ सकता है-आज का दिन मिथुन राशि के लिए कुलमिलाकर अच्छा है। आप अपनी योजना के अनुसार काम को पूरा कर पाएंगे। आपको आज बिजनेस में लाभ मिलेगा। रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। छोटे भाई बहनों से आप सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। बच्चों की ओर से आपका मन आज आनंदित होगा। आपको रुचिकर भोजन मिलेगा। दिन भर कुछ उथल पुथल के बाद शाम का समय आपका शांतिपूर्वक बीतेगा। आप अपने घर के पेंडिंग काम को पूरा कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल बेहतर होगा। आर्थिक मामलों में आपका खर्च बढ सकता है। बच्चों की खुशी के लिए भी आज खर्च होने का योग बना है। सेहत के मामले में ध्यान रखिए गले और कफ से संबंधित समस्या आज हो सकती है।
कर्क राशि,आज का दिन बढ़िया रहेगा-कर्क राशि के लोगों के लिए आज रविवार का दिन मिलाजुला रहेगा। दिन का आरंभ कुछ सुस्त होगा लेकिन दोपहर के बाद का समय आपका अधिक व्यस्तता भरा रहेगा। बिजनेस में आज आपको लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी के काम में आज आपको सफलता मिलेगी। चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े जातको के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप आज कल्पनाओं में भी खोए रहेंगे और हवाई किले भी बनाएंगे ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि यथार्थ में रहें और परिश्रम से स्थिति को अपने पक्ष में बनाए रखने का प्रयास करें। जीवनसाथी से आपको सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से आपको प्रसन्नता होगी। छोटी दूरी की यात्रा का भी आज संयोग बनेगा। आपको आज मानसिक सुख शांति के लिए योग ध्यान करना चाहिए। खानपान में आज अधिक तला भुना और तामसिक भोजन लेने से बचें। सीने जलन और पेट से संबंधित समस्या हो सकती है।
आज भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है,गायत्री चालीसा का पाठ करना आज शुभ रहेगा।
सिंह राशि,सुख साधन पर खर्च का योग है-सिंह राशि के लोगों को आज अपने काम से काम रखना चाहिए। लोगों की बातों में आकर आप आज कुछ गलत निर्णय भी ले सकते हैं, अधीरता पर कंट्रोल करें और संयम से काम लें। जो लोग किराना या फिर पार्लर और फैशन के काम से जुड़े हुए हैं उनको आज विशेष लाभ मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र में भी आज सिंह राशि के लिए अनुकूल स्थिति है। आज आप घर की मरम्मत और साज सज्जा पर खर्च करेंगे। वाहन और सुख साधनों पर भी धन खर्च का योग बना हुआ है। वैवाहिक जीवन में आज आपको वाणी पर कंट्रोल करना होगा नहीं तो जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती। घर के महत्वपूर्ण फैसलों में पिता और अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर कर लें। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी का साथ और सपोर्ट मिलेगा। सेहत के मामले में दिन अच्छा है लेकिन जोखिम वाले काम करेंगे तो चोट लगती है। बीपी के मरीज अपना ध्या…