February 09, 2026 | 52


जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 4,200/-रूपये, ताशपत्ती, 04 नग मोटर सायकल तथा 01 नग क्रेटा कार किया गया है जप्त

जुआ खेलते 04 जुआरी गिरफ्तार


जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 14,74,200/- रूपये

जुआरियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 61/26 धारा 3(2) छत्तीसगढ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध किया गया है पंजीबद्ध। 

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जुआ/सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। 

इसी तारतम्य में दिनांक 07.02.26 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत गैस गोदाम के पास कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रूपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान जुआ खेलते 04 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 4,200/-रूपये, ताशपत्ती, 04 नग मोटर सायकल तथा 01 नग क्रेटा कार जुमला कीमती लगभग 14,74,200/- रूपये जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 61/26 धारा 3(2) छत्तीसगढ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. प्रतीक चंद्राकर पिता भूषण चंद्राकर उम्र 28 साल निवासी साई मंदिर के पास थाना तेलीबांधा जिला रायपुर।

02. कौशल चन्द्राकर पिता गोपाल चन्द्राकर उम्र 45 साल पता गली नंबर 05 तेलीबांधा थाना तेलीबांधा जिला रायपुर छ०ग०।

03. संजय जायसवाल पिता मुन्ना लाल जायसवाल उम्र 35 वर्ष सा० गौरा चौंक मंदिर के पास तेलीबांधा थाना तेलीबांधा जिला रायपुर छ०म०।

04. राजेश साहू पिता ललित साहू उम्र 28 वर्ष सा० मौलीपारा तेलीबांधा थाना तेलीबांधा जिला रायपुर छ०म०


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch