February 10, 2026 | 57


वायरल विडियो पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को भेजा गया जेल


न्यूज़ रात तक रायपुर थाना आज़ाद चौक क्षेत्रांतर्गत रामकुंड स्थित आमातालाब बगीचा पारा में एक व्यक्ति द्वारा हाथ में गंडासा लेकर आम लोगों को आतंकित करते हुए डराने-धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

 वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (वेस्ट ज़ोन) श्री संदीप पटेल द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी को तत्काल संबंधित व्यक्ति की पतासाजी कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी आज़ाद चौक के नेतृत्व में थाना आज़ाद चौक पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान भावेश जंघेल के रूप में की गई। पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से *स्टील का एक बड़ा गंडासा जप्त किया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाना आज़ाद चौक में अपराध क्रमांक 34/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट* का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई। 

गिरफ्तार आरोपी - भावेश जंघेल उर्फ राहुल पिता स्व0 विनोद जंघेल उम्र 24 वर्ष निवासी रामकुण्ड बगीचा पारा थाना आजाद चौक जिला रायपुर।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch