November 05, 2023 | 120


रायपुर में तेज रफ्तार साइकिल से चेन स्नेचिंग:रिटायर्ड टीचर के साथ हुई वारदात,


News Raattak रायपुर में 27 अक्टूबर को हुई चेन स्नेचिंग के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 27 अक्टूबर को कमल विहार में सड़क पर टहल रही बुजुर्ग महिला चेन स्नेचिंग का शिकार हो गई थी। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

पीड़ित महिला उषा वर्मा ने बताया कि वो टिकरापारा थाना क्षेत्र के हनुमान नगर बोरिया खुर्द की रहने वाली है। वो रिटायर्ड टीचर है। 27 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े 7 बजे वो कमल विहार के सेक्टर- 1 में टहल रही थी। इस दौरान पीछे से साइकिल पर सवार एक युवक वहां आया। उसने महिला के गले में पहने सोने की चेन को झपट्टा मारकर छीन लिया और मौके से फरार हो गया। 

CCTV कैमरे को पुलिस ने खंगाला

महिला ने घटना की शिकायत टिकरापारा थाने में दर्ज कराई। इसके बाद क्राइम ब्रांच और टिकरापारा पुलिस ने जांच शुरू की। आरोपी जिन रास्तों से आगे बढ़ता गया, वहां के सीसीटीवी कैमरे को खंगालते हुए पुलिस आरोपी के ठिकाने के आसपास के इलाकों तक पहुंची। इसके अलावा पुलिस ने मुखबिर से भी इनपुट लेकर टिकरापारा के ही रहने वाले आरोपी दिगंबर सोनी को जांच के घेरे में लिया। 

1 लाख की चेन और साइकिल बरामद

पुलिस ने आरोपी दिगंबर सोनी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की, तो शुरुआत में उसने गुमराह करने की कोशिश की। फिर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल साइकिल बरामद कर ली है। जानकारी के मुताबिक इस चेन की कीमत 1 लाख रुपये के करीब है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch