November 14, 2023 | 114


जुआरियो के महफ़िल में पुलिस का धावा नगदी एवं 52 पत्ती के साथ पकड़ाये जुआरी


न्यूज़ रात तक सरगुजा : गैर कानूनी तरीके से खेल रहे ताश जुआ में शरीक जुआरियों को पकड़ लखनपुर पुलिस ने कार्यवाही किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के ग्राम चैनपुर मार्ग पर 13 नवंबर की सुबह 7.40 बजे सरे राह खेल रहे ताश जुआ के बारे में पुलिस गस्ती दल को मुखबीर से सूचना मिली साक्षियों के मौजूदगी में जुआरी संतराम आ0 बालबिहारी गोंड उम्र 25 साल ,धनुक दास आ0 सज्जन दास उम्र48 साल, संजय विश्वकर्मा आ0 मडवारी राम उम्र 35 साल तीनों निवासी ग्राम चैनपुर के पास से 900/- रूपये नगद मय 52 पती ताश जप्त किया गया।

वहीं जुआ के दूसरे मामले में ग्राम अधला मुख्य मार्ग में सुबह 6.30 बजे जुआ खेल रहे जुआरी प्रमोद सिंह आत्मज

स्वर्गीय गोपाल सिंह उम्र 21साल, खेल साय आत्मज श्रीराम जाति हरिजन उम्र 36 साल, जयराम आत्मज देवसाय उम्र 21 साल, कृष्ण आत्मज राम नंदन सिंह उम्र 21 साल सभी निवासी ग्राम अधला थाना लखनपुर सरगुजा छत्तीसगढ़ के पास से 1000/- एकहजार रूपये नगद 52 पती ताश जप्त किया गया। आरोपियों का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3 (1) का पाये जाने से दोनों जुआ फड के आरोपियों को समय सदर में गिरफ्तार किया गया। जुर्म जमानती होने से उसी वक्त सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर सभी जुआरियों को रिहा किया गया। इन दोनों फडो में जुआ खेल रहे आरोपियों को पकड़ने में प्रधान आरक्षक मुक्ति तिर्की, विजयराज सिंह अन्य दूसरे पुलिस स्टांप सक्रिय रहे


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch