November 19, 2023 | 106


राजधानी ब्रेकिंग -ठेकेदार के घर से लाखों के जेवर पार


न्यूज़ रात तक रायपुर : माना थाना क्षेत्र में जमीन ठेकेदार के सूने मकान में पीछे की खिड़की की ग्रील काटकर घुसे चोर 14 लाख के जेवर और सात लाख रुपये नकद उड़ा ले गए। माना कैंप -11 निवासी संदीप मंडल की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर तलाश में लगी है। पुलिस के मुताबिक संदीप मंडल दीवाली मनाने के लिए परिवार सहित पखांजूर गया था। 16 नवंबर को वापस लौटा तो चोरी का पता चला। घर का दरवाजा बाहर से बंद था। चोर पीछे की खिड़की से अंदर घुसे थे।

घर में रखी अलमारी से सोने-चांदी के जेवर और नकदी निकालकर वापस उसी रास्ते से भाग निकले थे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। इसमें संदिग्ध युवक नजर आया है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपित की तलाश में जुटी है। पीड़ित ने बताया कि आलमारी में ट्राली बैग में पांच-पांच सौ के नोट करीब सात लाख रुपये थे। चोरी गए आभूषणों में गले का सेट चार नग, दो कंगन सोने का, दो सोने का मंगल सूत्र, तीन चूडी सोने की, आठ कान का बाली सोने की, दो सोने का कंगन, दो सोने का अंगूठी, एक नग पेंडेंट गणपति सोने का, चांदी का सिक्का, पायल, चेन, चूड़ी और बिछिया लगभग कीमत 14 लाख रुपये के जेवर चुरा ले गए।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch