November 21, 2023 | 117


CG न्यूज़ -बलरामपुर नेशनल हाईवे पर युवती के शव मिलने से मचा हड़कंप


न्यूज़ रात तक बलरामपुर। बलरामपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां नेशनल हाईवे पर एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बता दें कि युवती के सिर और आंख पर चोट के निशान मिले हैं। पास ही उसका पर्स पड़ा हुआ था।

सूचना मिलने पर पुलिस समेत FSL की टीम मौके पर पहुंची। नेशनल हाइवे-343 पर औंराझरिया घाट के पास सड़क किनारे युवती का शव मिला है। प्रारंभिक जांच में युवती की मौत संदिग्ध लग रही है। युवती की शिनाख्त अंबिकापुर के ग्राम सपना निवासी पूजा पनिका (25) पुत्री सागर पनिका के रूप में हुई है।

पुलिस को युवती के पर्स से 7 ATM कार्ड, ब्लैंक चेक, 5070 रुपए, मोबाइल फोन मिला है। युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि युवती की हत्या हुई है या फिर अन्य कोई कारण है। FSL टीम मौके पर जांच के लिए भेजी गई है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch