November 23, 2023 | 123


युवक की सरेराह लाठी और रॉड से हमला, हालत गंभीर; 9 आरोपी गिरफ्तार..


न्यूज़ रात तक दुर्ग में युवक पर हुए जानलेवा हमले का वीडियो सामने आया है। सरेराह लाठी और रॉड से युवक को पीटा गया था। 21 नवंबर को बबला चौक के पास युवक को अधमरा छोड़कर आरोपी भाग निकले थे। आसपास के लोगों ने युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। अभी वो कोमा में है। वहीं घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

                                      

पुलिस के मुताबिक पोटिया रोड स्थित मोचीपारा निवासी नरेश कन्नौजे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके भाई गौतम कन्नौजे के ऊपर कुछ लड़कों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमला करने वालों में गणेश नागेश, भूपेन्द्र कुमार और उसके साथी थे। सभी अपने साथ चाकू, कैंची और रॉड लेकर पहुंचे थे। आरोपियों ने बीच बाजार गौतम पर लाठी और रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हो जाने के बाद सभी आरोपी बाइक से फरार हो गए थे। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने गौतम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया जहां इलाज जारी है।

टीआई महेश ध्रुव का कहना है कि जैसे ही उन्हें रिपोर्ट मिली उन्होंने मामले में हत्या के प्रयास की धारा 307, 34 के तहत मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू की। इसके बाद मामले में धारा 294, 506, 143, 147, 148 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट जैसी धाराएं जोड़ी गईं। अलग-अलग ठिकानों में छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और घटना में इस्तेमाल बाइक को भी जब्त किया गया।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch