November 23, 2023 | 110


थाना उरला क्षेत्रांतर्गत सरोरा स्थित मिश्रा ढ़ाबा के पास आटो में गांजा के साथ पकड़ा गया आरोपी को रंगे हाथ

आटो वाहन में गांजा के साथ आरोपी नानू ताण्डी गिरफ्तार


 थाना उरला पुलिस की कार्यवाही

आरोपी के कब्जे से 03 किलोग्राम गांजा, बिक्री रकम 5,000/- रूपये तथा आटो वाहन क्रमांक सी/जी/04/टी/4309 किया गया है जप्त।

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 1,00,000/- रूपये।

आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 480/2023 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध

न्यूज़ रात तक रायपुर पुलिस दिनांक 23.11.2023  - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

                              

इसी तारतम्य में दिनांक 22.11.2023 को थाना उरला पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना उरला क्षेत्रांतर्गत सरोरा स्थित मिश्रा ढ़ाबा के पास आटो वाहन में सवार एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर वाहन एवं व्यक्ति की पतासाजी कर वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। आटो वाहन में एक व्यक्ति सवार था जिसने पूछताछ में अपना नाम नानू ताण्डी निवासी कोटा सरस्वती नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा आटो वाहन की तालाशी लेने पर आटो में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी नानू ताण्डी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 03 किलोग्राम गांजा, बिक्री रकम 5,000/- रूपये तथा आटो क्रमांक सी/जी/04/टी/4309 जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 480/2023 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। 

गिरफ्तार आरोपी  - नानू तांडी पिता भागीरथी तांडी उम्र 50 साल निवासी मोतीलाल नगर कोटा पटेल किराना स्टोर्स के पास थाना सरस्वती नगर रायपुर।*


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch