November 24, 2023 | 142


प्राचार्य को ब्लैकमेलिंग करने वाला कथित पत्रकार दिल्ली से हुआ गिरफ्तार


न्यूज़ रात तक कांकेर :- कन्या कॉलेज के प्राचार्य को ब्लैकमेल करने वाले फरार आरटीआई एक्टिविस्ट शाहरुख खान को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर शिक्षक ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। मामला उजागर होने के आरोपी बाद एक्टिविस्ट ही आरटीआई एक्टिविस्ट अंडरग्राउंड हो गया था। पुलिस पिछले 13 दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। गुरुवार को गिरफ्तार कर कांकेर में कोर्ट में पेश किया गया। उसे जेल भेजने वारंट जारी किया गया। इसकी जानकारी होते ही वह बेहोशी का नाटक करने लगा। पुलिस उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टर ने जांच में कोई भी बीमार होने से इंकार कर दिया, जिसके बाद उसे जेल भेजा गया।

दरअसल, प्राचार्य भारतेंदु समुंद के बेटे ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि सुभाष वार्ड निवासी शाहरुख खान सितंबर 2023 से उसके पिता को ब्लैकमेल कर 20 लाख की मांग कर रहा था। वह फोन पर और कॉलेज पहुंचकर धमकाता भी था। प्रताड़ना के चलते 2 नवंबर को कन्या कॉलेज के प्राचार्य चेंबर में उन्होंने जहर खा लिया था। रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने नोट भी लिखा था जिसमें शाहरुख खान की प्रताड़ना का जिक्र था। इसके आधार पर 10 नवंबर को आरटीआई एक्टिविस्ट के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। आरोपी अपना मोबाइल बंद कर फरार हो गया था।

कोतवाली टीआई शरद दुबे ने बताया कि जांच में आरोपी का लोकेशन दिल्ली में मिला। स्पेशल टीम को वहां भेजा गया था। उसे दिल्ली के होटल से पकड़ा गया। उसके खिलाफ धारा 384, 506 के अलावा 3(1) (द), 3 (2) (वी) क एससी/एसटी एक्ट के तहत भी अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उसने कांकेर कोर्ट में जमानत याचिका लगाई गई थी जो खारिज हो गई।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch