न्यूज़ रात तक रायपुर। थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत ज्वेलरी शॉप में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की आर्टिफिशियल ज्वेलरी जब्त किया है। जिसकी कीमत लगभग 30,000 रूपये बताई जा रही है। वहीं प्रकरण में संलिप्त एक आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी भावेश जैन ने रायपुर स्थित जयराम कॉम्पलेक्स शॉप नंबर 40 में पदमावती ज्वेलरी से इम्युटेशन ज्वेलरी हार सेट करीबन 150 पीस, इयरिंग करीबन 40 पीस, बैंगल करीबन 100 पीस तथा एक मोबाईल चोरी होने की रिपोर्ट थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 256/23 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
विवेचना के दौरान एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम को घटना में संलिप्त आरोपी भाठागांव टिकरापारा निवासी राधेश्याम नाग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यों ने पतासाजी कर राधेश्याम नाग को पकड़ा। टीम के सदस्यों द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ करने पर आरोपी राधेश्याम नाग द्वारा अपने साथी अम्बिकापुर निवासी अकरम अंसारी के साथ मिलकर चोरी कर उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। प्रकरण में आरोपी अकरम अंसारी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।