न्यूज़ रात तक रायपुर। थाना माना क्षेत्रांतर्गत सिद्धी विनायक कालोनी स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रूपये चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 2 महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नगदी रकम 3,50,000 रूपये, चांदी की 1 जोड़ी पायल, ट्राली बैग तथा घटना में प्रयुक्त 2 मोबाईल जब्त किया है। दरअसल पुलिस ने महिला आरोपियों को पश्चिम बंगाल के जिला दक्षिण 24 परगना स्थित ग्राम बांसरा से गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुरेन्द्र साहू ने सिद्धी विनायक कालोनी स्थित अपने मकान से सोने चांदी के जेवरात और नगदी रकम चोरी होने की थाना माना में रिपोर्ट दर्ज कराया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमांक 354/23 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
विवेचना के दौरान एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना माना पुलिस की संयुक्त टीम ने घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रार्थी के साथ जमीन खरीदी-बिक्री करने वाले अन्य लोगों से भी पूछताछ किया। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त अज्ञात आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने के साथ ही आरोपियों की उपस्थिति पश्चिम बंगाल के जिला दक्षिण 24 परगना स्थित ग्राम बांसरा में होना पाया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना माना पुलिस की संयुक्त टीम को पश्चिम बंगाल के जिला दक्षिण 24 परगना रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा ग्राम बांसरा पहुंच कर आरोपियों की पतासाजी करते हुए प्रकरण में संलिप्त महिला आरोपी यास्मीन बीबी एवं फातिमा बीबी को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों महिला आरोपी द्वारा आरोपी अबु तालेब मोल्ला एवं असलम शेख के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना कबूल कर लिया