November 26, 2023 | 178


राजधानी रायपुर -मरीन ड्राइव तालाब में मिला युवती का शव, मचा हड़कंप, मौत की मिस्ट्री सुलझाने में जुटी पुलिस

हत्या या आत्महत्या


न्यूज़ रात तक रायपुर. राजधानी के तेलीबांधा मरीन ड्राइव तालाब में युवती की लाश मिली है. मौत का कारण अज्ञात बताया जा रहा है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएग

बता दें कि, मरीन ड्राइव में मार्निंग वॉक करने पहुंचे लोगों ने युवती की लाश देखी. जिसके बाद घटना की सूचना तेलीबांधा पुलिस को दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है

जानकारी के अनुसार, युवती रायपुर के एम्स अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ थी. युवती का नाम दीक्षा चौहान बताया जा रहा है. मृतक युवती देहरादून की रहने वाली है. 2021 से एम्स अस्पताल में काम कर रही है.


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch