November 26, 2023 | 102


छत्तीसगढ़ दुर्ग -कांग्रेस नेता पप्पू यादव पर जानलेवा हमला


न्यूज़ रात तक दुर्ग : जिले के नेवई थाना अंतर्गत रिसाली क्षेत्र में कांग्रेस नेता पप्पू यादव पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद कांग्रेस नेता की हालत गंभीर बनी हुई है। रिसाली गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का क्षेत्र है और पप्पू यादव उनका करीबी कार्यकर्ता है। लोगों का कहना है कि जब गृहमंत्री के क्षेत्र में उनके कार्यकर्ता और कांग्रेस नेता सुरक्षित नहीं हैं, तो फिर आम लोगों की सुरक्षा पुलिस कैसे करेगी।

नेवई टीआई प्रशांत मिश्रा ने बताया कि घटना शनिवार रात 8-9 बजे के बीच की है। पप्पू यादव रात 8.30 बजे के करीब शीतला मंदिर टंकी मरोदा के पास स्थित चाय चौपाल नाम की दुकान में रोज बैठता है। वहां अन्य लोग भी बैठे रहते हैं। शनिवार रात अचानक मंगल देवार, दादू देवार, हरीश साहू सहित 15-20 लड़के आए और डंडे-हॉकी से पप्पू यादव पर हमला कर दिया।

पप्पू यादव के लोगों ने आरोपियों से मारपीट की। इसी दौरान मंगल देवार वहां से गया और चाकू लेकर आ गया। उसने पप्पू के पेट में चाकू घुसा दिया। पसली के पास चाकू लगने से पप्पू वहीं ढेर हो गया। इसके बाद सभी लोग वहां से भाग गए। पप्पू के साथियों ने उसे तुरंत सेक्टर- 9 के हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां उसे आईसीयू में रखा गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch