न्यूज़ रात तक दंतेवाड़ा। प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने एक बार फिर जमकर उत्पात मचाया है।
हर्राकोडेर गांव में लगे मोबाइल टावर को नक्सलियों ने आग लगा दिया। जहां नक्सलियों ने टावर को निशाना बनाया है, ये गांव बारसूर से नारायणपुर जाने वाले मार्ग पर है।
आपको बता दें कि नक्सलियों ने बीते दिनों डामर प्लांट सहित 15 वाहनों में आग लगाई था वहीं आज नक्सलियों ने फिर आगजनी की वारदात को अंजाम दिया है।
नक्सलियों ने इसकी जवाबदारी लेते हुए बैलाडिला से दंतेवाड़ा के बीच बन रही सड़क का विरोध किया है। अब एक बार बार फिर मोबाइल टावर में आगजनी कर दी है, जिससे बड़ी आबादी को नेटवर्क की समस्या से जूझना पड़ेगा। जमकर उत्पात मचाने के बाद नक्सलियों ने मोबाइल टावर में की गई आगजनी के बाद प्रेस नोट जारी किया।