November 30, 2023 | 115


जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी व विधि के साथ संघर्षरत 2 बालक सहित 4 गिरफ्तार


न्यूज़ रात तक रायपुर।  पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला करने वाले  2 आरोपी व विधि के साथ संघर्षरत  2 बालक सहित कुल 4 को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  मिली जानकारी के अनुसार  प्रार्थी अभय कुमार तिवारी संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर 28 नवंबर की रात्रि करीबन   11.30 बजे प्रार्थी घर में था,  उसी समय घर के पास झगड़ा विवाद होने की आवाज सुनकर बाहर निकलकर देखा तो मोटू बंगाली के घर के पास उनका भाई अजय पाण्डेय खून से लथपथ पड़ा था,  जिनके पेट, दांये पैर के पीछे जांघ एवं घुटना के नीचे, दायां हांथ के पंजा में गंभीर चोट लगा था भाई अजय पाण्डेय से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि बादल साहू, उमेश जोशी ने पुरानी झगड़ा विवाद को लेकर गाली गलौज करने लगे जिसे गाली देने से मना करने पर अश्लील गालियां देकर जान से मारने की धमकी देकर हत्या करने की नीयत से उमेश जोशी, विक्रांत साहू एवं अन्य के द्वारा मिलकर अपने पास रखे धारदार हथियार को निकालकर मारपीट कर चोट पहुंचा कर घटना स्थल से फरार हो गये है की प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया।

थाना प्रभारी टिकरापारा के नेतृत्व में थाना टिकरापारा पुलिस की टीम  आरोपियो की पतासाजी करते हुए घटना में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत् 02 बालक एवं आरोपी विक्रात साहू एवं उमेश जोशी को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई  से पूछताछ करने पर उनके द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया l जिस पर सभी आरोपियों/अपचारियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त कर कार्यवाही किया गया।विवेचना के दौरान प्रकरण में 25, 27 आम्र्स एक्ट जोडी गई है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch