November 30, 2023 | 112


मोटर साइकिल केटीएम डयूक चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार


न्यूज़ रात तक रायपुर।  मोटर साइकिल केटीएम डयूक चोरी करने वाले  2 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की  मोटर साइकिल जब्त किया है।   

मिली जानकारी के अनुसार  प्रार्थी ने सीता नगर में अपने घर के सामने खड़ी  मोटर साइकिल केटीएम डयूक चोरी होने की रिपोर्ट थाना कबीर नगर में दर्ज कराई।  जिस पर थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 227/ 2023 धारा 379 भादवी पंजीबद्ध किया गया ।  थाना प्रभारी निरीक्षक श्रुति सिंह के नेतृत्व में थाना कबीर नगर द्वारा मुखबिर लगाकर मोटर साइकिल एवं अज्ञात आरोपी चोर का पता तलाश किया जा रहा था कि पता तलाश दौरान आरोपी रितिक कुम्हार उर्फ आर्यन व दिनेश्वर साहू को संदेह के आधार पर पूछताछ करने पर उक्त केटीएम वाहन को चोरी कर छुपाकर रखना बताया । आरोपियों से चोरी गई उक्त वाहन मो.सा. केटीएम डयूक क्रमांक CG- 04, NN- 1321 को जप्त किया गया एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch