December 01, 2023 | 117


कोरबा -3 किलो गांजा के साथ युवक-युवती गिरफ्तार


न्यूज़ रात तक -कोरबा पुलिस को मुखबीर सूचना से मिली थी कि प्रगति नगर की रोशनी दुबे अपने साथी अभय कुमार यादव के साथ अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा अपने घर में रखकर बिक्री करते हैं. जिस सूचना पर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला को अवगत कराया गया.

वही एसपी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा (रा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुरिया (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई. वही मुखबीर के बताये अनुसार प्रगति नगर दुर्गा मंदिर के पास घर को घेराबंदी कर पकड़े पूछताछ करने पर दोनों ने अपना नाम रोशनी दुबे पिता मनोज दुबे उम्र 20 वर्ष साकिन प्रगतिनगर दुर्गा मंदिर दर्री जिला कोरबा, अभय कुमार यादव पिता संतोष यादव उम्र 24 वर्ष साकिन ठाकुरपारा बलौदा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा का रहने वाला बताया। जिसके पास 3 किलो 248 ग्राम  गांजा कीमती लगभग 40 हजार रुपए बरामद कर जब्त किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch