December 04, 2023 | 114


छत्तीसगढ़ कोरबा-गैरेज के बाहर एक युवक की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस


न्यूज़ रात तक रायपुर /कोरबा। गैरेज के बाहर एक युवक की लाश मिली है। लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।    

मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र में गैरेज के बाहर एक युवक का शव मिला, जो खून से लथपथ था। सूचना पर पुलिस और साइबर सेल की मौके पर पहुंची और मृत युवक की शिनाख्त निकोलस टोप्पो के रूप में की गई है. जो मूलतः जयपुर थाना चैनपुर जिला गुमला झारखंड का निवासी था। मामले में दीपका पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस और साइबर सेल की टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस आशंका जाता रही है कि युवक के सिर में वजनी चीज से वार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।

कोरबा के दीपका क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई 

 मूलतः जयपुर थाना चैनपुर जिला गुमला झारखंड का रहने वाला निकोलस टोप्पो (36 वर्ष) मोटर मैकेनिक का काम करता था। वह वर्ष 2008 से दीपका में रह रहा था। बताया जा रहा है कि बीते कुछ समय से निकोलस सिरकी मोड़ स्थित मंदीप मोटर गैरेज में काम करता था। वह अकेला होने के कारण गैरेज में रहता था। 

दीपका थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि मामले की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां मृतक के सर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में पुलिस और साइबर सेल की टीम तहकीकात कर रही है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch