December 04, 2023 | 119


शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी -पंचायत सचिव गिरफ्तार


 न्यूज़ रात तक रायपुर बलरामपुर। जिले के सामरी पुलिस की टीम ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी पंचायत सचिव को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी लगतार पिछले 5 सालों से पीड़िता को झांसा देकर वारदात को अंजाम दे रहा था। मामले में पुलिस की सक्रियता से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

                                   शादी का झांसा देकर 5 साल तक किया रेप

पुलिस ने बताया कि आरोपी पंचायत सचिव जयप्रकाश जायसवाल सामरी क्षेत्र में पदस्थ था और वह नहाने के लिए गर्म पानी लेने के लिए अक्सर पीड़िता के घर आना जाना करता था। इसी से दोनों के बीच पहचान हुई थी और आरोपी ने साल 2016 से 2021 तक उसे साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता जब भी उसे शादी की बात कहती वह इनकार कर देता था। आरोपी लगातार उसे प्रताड़ित भी कर रहा था,इससे परेशान होकर उसने पुलिस में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई और अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch