December 05, 2023 | 119


सटोरिया गिरफ्तार, नगदी-सट्टापट्टी जब्त..


न्यूज़ रात तक रायपुर। मालवीय रोड के पास सट्टा संचालित करते सटोरिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सटोरिया के पास से सट्टा-पट्टी एवं नगदी 11,570 रूपये जब्त किया है। पुलिस ने सटोरिया के विरुद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया।   

मिली जानकारी के अनुसार थाना गोलबाजार पुलिस की टीम ने सोमवार को थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत पूनम शूज गली मालवीय रोड के पास सट्टा संचालित करते सटोरिया अब्दुल हातिम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कर उसके पास से नगदी 11,570 रूपये एवं सट्टा-पट्टी जब्त किया। सटोरिया अब्दुल हातिम के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 322/23 धारा 6 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch