न्यूज़ रात तक।बलरामपुर जिले में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है l रामाचंद्रपुर फारेस्ट रेंज के उचरुवा ग्राम में कल रात हाथियों के एक दल ने तीन घर में उत्पात मचाया है, जिससे हाथियों ने घर को क्षतिग्रस्त कर दिया है, घर वाले रात में ही जान बचा कर भागने में सफल रहे l रामचंद्रपुर फारेस्ट के उचरुवा में हाथियों के एक दल ने हमला करते हुए दसरथ कोरवा, मंदीप कोरवा और कुलदीप कोरवा के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया है l