December 06, 2023 | 114


17 किलो 600 ग्राम गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार


न्यूज़ रात तक रायपुर। गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 17 किलो 600 ग्राम गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत लगभग 180,000 रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए दोनों आरोपी मूलतः बिहार के निवासी है, जो वर्तमान में हरियाणा में निवास करते है।

मिली जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स सेल की टीम को मंगलवार को सूचना मिली कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित नया बस स्टैण्ड़ में दो व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखकर कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने उक्त स्थान पर जाकर दोनों आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम जितेन्द्र कुमार चौधरी एवं सचिन कुमार ढाडी निवासी हरियाणा का होना बताया। टीम के सदस्यों ने उनके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर गांजा मिला । जिस पर आरोपी जितेन्द्र कुमार चौधरी एवं सचिन कुमार ढाडी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों के पास से 17 किलो 600 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1,80,000 रूपये जब्त किया। आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 655/2023 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch