न्यूज़ रात तक रायपुर। सट्टा संचालित करते 3 सटोरिए को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सटोरियों के विरुद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियो के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना गोलबाजार पुलिस की टीम ने आज थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर ताबड़तोड़ रेड कार्यवाही कर सट्टा संचालित करते सटोरिया प्रदीप यादव को गिरफ्तार किया। उसके पास से नगदी 2,150 रूपये एवं सट्टा-पट्टी जब्त किया है। वहीं सटोरिया लखन साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगदी 3,530 रूपये एवं सट्टा-पट्टी जब्त किया है। वहीं सटोरिया मोहम्मद इकबाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगदी 3,000 रूपये एवं सट्टा-पट्टी जब्त किया। पुलिस ने सटोरियों के विरुद्ध थाना गोलबाजार में क्रमश अपराध क्रमांक 324, 325, 326/23 धारा 6 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियो के विरूद्ध कार्यवाही किया।