December 07, 2023 | 143


छत्तीसगढ़ में एक और छात्रा पर चाकू से हमला, आरोपी हुआ फरार

पहले छेड़खानी फिर चाकू से हमला,


न्यूज़ रात तक रायपुर / जशपुर । जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में नाबालिग से छेड़खानी के बाद चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। हमला करने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। परिजनों ने मामले की पुलिस थाने में शिकायत की है, जिस पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।   

मिली जानकारी के अनुसार मामला जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। जहां आरोपी ने पहले नाबालिग से छेड़खानी की, इसके बाद चाकू से हमला कर दिया। इससे नाबालिग घायल हो गई। घायल छात्रा को अंबिकापुर रेफर किया गया है। वहीं नाबालिग पर हमले के बाद लोगों में आक्रोश है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch