December 07, 2023 | 168


ट्यूशन छात्र की हत्या की कोशिश करने वालों का जुलूस, तीनों की हुई गिरफ्तारी


न्यूज़ रात तक रायपुर। रास्ता रोककर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों ने के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त किया है। 

                                   

मिली जानकारी के अनुसार महात्मा गांधी नगर अमलीडीह निवासी प्रकाश काडू अपने पुत्र तनमय काडू को ट्यूशन से अपने घर ले जा रहा था। इस दौरान टैगोर नगर चौक से एक ड्यूक बाईक और एक स्कूटी में सवार कुछ लड़के तन्मय काडू के पीछे पीछे आये और अपने बाईक को आगे कर दिया। जिस पर तनमय काडू ने कैसे बाईक चलाते हो बोलने पर मदर टेरेसा वृद्व आश्रम के सामने लड़कों ने तन्मय रोक लिया और अश्लील गाली देते हुए अपने पास रखे चाकू से मारकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद प्रकाश काडू ने जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज कराई। रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 458/23 धारा 341, 294, 506, 324, 307, 34 भादवि. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

विवेचना के दौरान एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की टीम कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही मोटर सायकलों के नम्बरों के आधार पर लड़कों की पहचान मौदहापारा निवासी हर्ष कोसले, अभय रक्सेल एवं रवि रक्सेल के रूप में की जाकर आरोपियो की पतासाजी करते गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त कर कार्यवाही किया गया 



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch