December 08, 2023 | 106


गांजा के साथ 4 तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े, 160 किलो गांजा जब्त


न्यूज़ रात तक रायपुर /गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। गांजा के साथ 4 आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 160 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजा की कीमत 51 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। चारों आरोपियों के विरुद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।  

मिली जानकारी के अनुसार जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि भारी मात्रा में गांजा लेकर कुछ लोग ओडिशा से बिलासपुर-रतनपुर के रास्ते होते अनुपपुर जा रहे है। जिस पर गौरेला थाना एवं साइबर टीम ने खोडरी तिराहा के पास नाकेबंदी की और बिलासपुर तरफ से आ रहे वाहन सीजी 04 एक्यू 8105 रेनॉलॉट ट्राइबर और सीजी 13 एबी 5967 ब्रेजा कार को रोका। इसके बाद तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने एक कार में 100 किलो और दूसरी कार में 60 किलो गांजा जब्त किया है। .पकड़े गए आरोपियों में विश्वनाथ राठौर अनुपपुर, सोनू राठौरअनुपपुर, प्रदीप पटेल अनुपपुर, किशन शहडोल शामिल है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch