December 08, 2023 | 125


धमतरी में 15 लाख के चोरी के मोबाइल रिकवर, फोन वापस पाकर खिले चेहरे


न्यूज़ रात तक रायपुर । धमतरी पुलिस द्वारा शुरू किया गया मिशन मोबाइल तलाश अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर 100 लोगों को उनका गुमा हुआ मोबाइल फोन वापस लौटाया गया है. इससे पहले भी पुलिस बड़ी संख्या में लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन लौटा चुकी है. मोबाइल फोन वापस मिलने के बाद फोन मालिको के चेहरे पर मुस्कुराहट और खुशी नजर आई। 

SP के निर्देश पर हुई कार्रवाई :एसपी प्रशांत ठाकुर ने पदभार ग्रहण करने के बाद से ही लगातार जिले में मोबाइल गुमने की शिकायतों पर गंभीरता से एक्शन लिया. सायबर सेल की टेक्निकल टीम को विशेष अभियान "मिशन मोबाइल तलाश" चलाकर मोबाइल रिकवर करने को कहा गया. इसी साल मार्च माह में 150 मोबाइल, फरवरी में भी 100 मोबाइल, अप्रैल में 103 मोबाइल, दिसंबर में 110 मोबाइल रिकवर करके मोबाइल धारकों को दिए गए हैं.

फोन मालिकों को सौंपे :शुक्रवार को पुलिस और सायबर की टीम ने 100 नग एंड्राइड मोबाइल रिकवर किए.बरामद किए गए मोबाइल की अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 15 लाख रूपये है.पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने कोतवाली परिसर स्थित पुलिस जनसंवाद कक्ष में सभी मोबाइलों को उनके मालिकों को बुलाकर वापस लौटाया. एसपी ने ये अपील भी की है कि अपना मोबाइल सुरक्षित रखें क्योंकि मोबाइल में सबका अपना पर्सनल डाटा होता है जिसको पाने वाला कोई भी गलत उपयोग कर सकता है.



Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch