December 09, 2023 | 102


धारदार चाकू के साथ एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, लोगों को कर रहा था आतंकित


न्यूज़ रात तक रायपुर। धारदार चाकू के साथ एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल आरोपी धारदार चाकू लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका कर आतंकित कर रहा था।   

मिली जानकारी के अनुसार थाना सरस्वती नगर पुलिस की टीम ने थाना सरस्वती नगर क्षेत्रातर्गत बीएसयूपी कालोनी कोटा में धारदार चाकू लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका कर आतंकित करते हुये आरोपी रोबिन महानंद को गिरफ्तार कर किया। पुलिस ने उसके पास से 1 स्टील का धारदार चाकू जब्त किया। आरोपी के विरुद्ध थाना सरस्वती नगर में अप. क्र. 328/ 23 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch