December 10, 2023 | 111


राजधानी न्यूज़ :हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस ने जुलुस निकालकर थाने लाया


न्यूज़ रात तक रायपुर। धारदार चाकू के साथ हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल आरोपी अरूण यादव थाना आजाद चौक का हिस्ट्रीशीटर है, जो पूर्व में भी कई प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना आजाद चौक पुलिस की टीम ने आज थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत आमापारा स्थित अंगारमोती मंदिर के पास चाकू लेकर लहराकर आम लोगों को डराते धमकाते आरोपी अरूण यादव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 धारदार चाकू जब्त किया। आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 417/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch