December 10, 2023 | 286


मकान में चोरी करने वाला आरोपी शेख जफर गिरफ्तार


न्यूज़ रात तक रायपुर। थाना डी.डी.नगर क्षेत्र के अंतर्गत रायपुरा स्थित मकान में चोरी करने वाले आरोपी शेख जफर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से की सोने एवं चांदी के जेवरात जब्त किया है। जिसकी कीमत लगभग 70,000 रूपये बताई जा रही है।  

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी खेमराज चक्रधारी ने अपने घर से सोना चांदी के जेवरात चोरी होने की रिपोर्ट थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 516/23 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

जांच के दौरान थाना प्रभारी डी.डी.नगर के नेतृत्व में थाना डी.डी.नगर पुलिस की टीम ने प्रकरण में संलिप्त आरोपी शेख जफर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की सोने एवं चांदी के जेवरात जुमला कीमती लगभग 70,000/- रूपये जब्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया। आरोपी पूर्व में भी चोरी सहित अन्य प्रकरणों में अलग - अलग थानों से जेल निरूद्ध रह चुका है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch