December 11, 2023 | 114


धारदार चाकू के साथ आरोपी अमन ताम्रकार गिरफ्तार


न्यूज़ रात तक रायपुर। धारदार चाकू के साथ आरोपी अमन ताम्रकार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल आरोपी आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका कर आतंकित कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया। 

मिली जानकारी के अनुसार थाना उरला पुलिस की टीम ने रविवार को थाना उरला क्षेत्रांतर्गत मेटल पार्क रोड आमरोड उरला में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका कर आतंकित करते आरोपी अमन ताम्रकार उर्फ चकरा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 धारदार चाकू जब्त किया। आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 513/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। आरोपी को रविवार को ज्युडीशियल रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch