न्यूज़ रात तक धमतरी। जिला धमतरी क्षेत्र के अंतर्गत हो रही मोटर साइकिल चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 12 मोटर साइकिल जब्त किया है। जिसकी कीमत करीब 7 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। दरअसल आरोपी अपने शौक पूरा करने एवं कर्ज चुकाने मोटर साइकिल की चोरी करता था।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक युवक बठेना अस्पताल के सामने एक पैशन प्रो मोटर साइकिल क्र० CG-07-LW-9446 को बेचने के लिए लोगों को दिखा रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने आरोपी रामस्वरूप नेताम को अभिरक्षा में लिया। इस दौरान आरोपी उक्त मोटर साइकिल का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी ने मोटर साइकिल को माह मई में क्रिश्चन अस्पताल के पार्किंग स्थल धमतरी से चोरी का होना बताया। आइल बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पैशन प्रो मोटर सायकल CG-07-LW-9446 को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मोटर साइकिल का मेकेनिक है, कर्ज में डुबा हुआ था। इस वर्ष 2023 में मोटर साइकिल चोरी का प्लान बनाकर जिला धमतरी, जिला कांकेर, जिला बालोद एवं अन्य स्थानो पर बस से जाकर मोटर साइकिल की चोरी अपने पास रखे औजार पेचकस, वायर कटर, पाना तथा फ्युल चेकिंग मशीन से ताला तोड़कर चोरी करते आ रहा है, अब तक 12 मोटर साइकिल की चोरी किया है। आरोपी को गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।
जब्त मोटर साइकिल
1. हीरो होण्डा पैशन प्रो क्र० CG-07-LW-9446, 2. बजाज प्लेटिना CG-05-AK-6728, 3. सुपर स्प्लेण्डर CG-05-AK-1867, 4. एच०एफ० डिलक्स CG-04-HQ-4685, 5. ग्लेमर CG-19-BL-7871, 6. स्प्लेण्डर प्लस CG-05-AM-5888, 7. एच०एफ० डिलक्स CG-24-M-8056, 8. सीडी डिलक्स CG-05-N-3439, 9. सुपर स्प्लेण्डर CG-07-AF-0939, 10. बजाज प्लेटिना CG-05-AG-7740, 11. सुपर स्प्लेण्डर CG-05-AJ-0515, 12. एच०एफ० डिलक्स CG-05-W-1576 ।