December 14, 2023 | 117


Breaking News भोपाल : BJP नेता की हथेली काटने वालों के घर चला बुलडोजर


न्यूज़ रात तक रायपुर भोपाल में BJP नेता की हथेली काटने वाले 5 आरोपियों के 3 घर गुरुवार को बुलडोजर चलाकर ढहा दिए गए। आरोपियों ने 5 दिसंबर को तलवार मारकर जपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ अरेरा मंडल के महामंत्री देवेंद्र सिंह ठाकुर की हथेली काट दी थी। हमले के 9वें दिन आरोपियों पर कार्रवाई हुई। डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद ये पहला एक्शन है।

                                  

5 दिसंबर को जनता कॉलोनी में रहने वाले आरोपी फारुख राइन उर्फ मिन्नी, असलम, समीर उर्फ बिल्लू, शाहरुख और बिलाल ने साईं बोर्ड के पास देवेंद्र सिंह पर हमला किया था। कोलार SDM आशुतोष गोस्वामी के नेतृत्व में पहुंची नगर निगम की टीम ने इन आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया। अतिक्रमण अधिकारी प्रतीक गर्ग और हबीबगंज थाना प्रभारी मनीष राज सिंह भदौरिया ने बताया कि मकानों के अवैध हिस्से और अतिक्रमण को गिरा दिया गया, क्योंकि बिल्डिंग परमिशन समेत अन्य अनुमतियां नहीं थीं। निगम के 25 से अधिक कर्मचारियों ने मकान तोड़ने की कार्रवाई की। अतिक्रमण को हटाने में डेढ़ घंटे लगे। 

देवेंद्र सिंह ठाकुर पर हमले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 8 दिसंबर को भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने इनमें से एक आरोपी फारुख राइन उर्फ बिन्नी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया था। आरोपी फारुख पर मारपीट के 14 केस दर्ज हैं। वह हबीबगंज पुलिस थाने की गुंडा लिस्ट में शामिल है। हमला करने वाले पांचों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch