न्यूज़ रात तक रायपुर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से 2 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों सटोरियों के पास से सट्टा पट्टी एवं 35500 रुपये जब्त किया है। दोनों सटोरियों के विरुद्ध धारा 6 छ. ग. जुवा प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना गुढ़ियारी पुलिस टीम ने गुरुवार को थाना गुढ़ियारी क्षेत्र अंतर्गत झाबक पेट्रोल पंप के पीछे रेड कार्यवाही कर सट्टा संचालित करते सटोरिया अवधेश गुप्ता को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से नकदी रकम 18000 रुपये एवं सट्टा पट्टी जब्त किया। वहीं सटोरिया बिशुन साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नकदी रकम 17500 रुपये व सट्टा पट्टी जब्त किया। सटोरियों के विरुद्ध थाना गुढ़ियारी में क्रमश अपराध क्रमांक 558/23, अपराध क्रमाक 559/23 धारा 6 छ. ग. जुवा प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।