न्यूज़ रात तक रायपुर। गांजा के साथ महिला आरोपी मनीषा पवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 6 किलो ग्राम गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत 60 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी महिला के विरुद्ध धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को आज मुखबीर से सूचना मिली कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित नया बस स्टैड में एक महिला अपने पास गांजा रखकर कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर थाना टिकरापारा पुलिस की टीम ने उक्त स्थान पर जाकर महिला को चिन्हांकित किया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम मनीषा पवार निवासी औरंगाबाद महाराष्ट्र का होना बतायी। टीम के सदस्यों ने उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर गांजा मिला।
जिस पर महिला आरोपी मनीषा पवार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 6 किलो 132 ग्राम गांजा कीमती लगभग 60,000 रूपये जब्त किया गया। महिला आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 678/2023 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।