December 16, 2023 | 121


थाना गुढियारी अंतर्गत तीन सटोरियों पर कार्यवाही तीन मामलों में 6300/- रूपये जप्त


न्यूज़ रात तक रायपुर दिनांक 15.12.2023 को थाना गुढियारी पुलिस टीम द्वारा थाना गुढियारी क्षेत्रांतर्गत कलिंग नगर के पास अभियान के दौरान रेड कार्यवाही कर सट्टा संचालिक करते सटोरिया जीवन लाल पिता शत्रुघन देवांगन उम्र 33 वर्ष सा. अशोक नगर थाना गुढियारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगदी रकम 2000/- रूपये एवं सट्टा पट्टी जप्त व सटोरिया मनोज साहू पिता स्व. प्रेमलाल साहू उम्र 46 वर्ष सा. बजरंग नगर थाना गुढियारी रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगदी रकम 2200/- रूपये एवं सट्टा पट्टी जप्त व सटोरिया होरीलाल जांगडे पिता आसलाल जांगडे उम्र 38 वर्ष सा. कुकरी तालाब थाना गुढियारी रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगदी रकम 2100/- रूपये एवं सट्टा पट्टी जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध थाना गुढियारी में क्रमशः अपराध क्रमांका 560/23, 561/23, 562/23 धारा 6 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch